अब आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं,हापुड़ में ही होगा ड्राइविंग टेस्ट

अब आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं,हापुड़ में ही होगा ड्राइविंग टेस्ट
-कपिल ट्रेडिंग कंपनी के एडीटीसी को मिली औपबन्धिक मान्यता,10 जुलाई से शुरू होंगे टेस्ट
,हापुड़।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर कपिल ट्रेडिंग कंपनी एटीएस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड को प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र एडीटीसी के रूप में औपबन्धिक रूप से अधिकृत किया गया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि कपिल ट्रेडिंग कंपनी,ग्राम पटना स्थित एडीटीसी केंद्र पर 10 जुलाई 2026 से ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा शुरू की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब हापुड़ में एलएमवी, एचएमवी,टू-व्हीलर और ई-रिक्शा के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को आरटीओ कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी प्रकार के ड्राइविंग टेस्ट इसी प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र पर किए जाएंगे।
एआरटीओ ने बताया कि इस व्यवस्था से आवेदकों को काफी राहत मिलेगी और लाइसेंस प्रक्रिया तेज व पारदर्शी होगी।











