M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अनियमितताएं मिलने पर बीएसए ने थमाया ज्योति पब्लिक स्कूल, एएस पब्लिक स्कूल, टीएस पब्लिक स्कूल, रोजवुड पब्लिक स्कूल व केएन पब्लिक स्कूल को नोटिस

हापुड़।

बीएसए रितु तोमर ने निरीक्षण के दौरान जिलें के कुचेसर चौपला व बाबूगढ़ में स्थापित पांच स्कूलों को नियम पूर्ण न होने पर नोटिस जारी किया है। विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन में अफरातफरी है।

बीएसए रितु तोमर ने बताया कि उनके द्वारा कुचेसर रोड चौपला स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल, एएस पब्लिक स्कूल, टीएस पब्लिक स्कूल, रोजवुड पब्लिक स्कूल व बाबूगढ़ छावनी स्थित केएन पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया था। इसमें कई अनियमितता मिली। कई स्कूलों में तैनात शिक्षक भी मानक अनुसार नहीं थे। इसके अतिरिक्त विद्यालय का
भवन, रोशनी का प्रबंध, आरटीई के तहत बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया आदि भी संतोषजनक नहीं थी। वहीं कई स्कूलों में मान्यता से अधिक कक्षा संचालित हो रही थी। इस मामले में जब स्कूल प्रबंधक से दस्तावेज मांगे गए तो वह संपूर्ण दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसको लेकर पांचों विद्यालयों को नोटिस जारी कर उनसे उनका पक्ष व दस्तावेज मांगे गए है। उन्होंने बताया कि यदि समय सीमा के अंदर दस्तावेज नहीं दिए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में संबंधित स्कूलों के प्रबंध तंत्र ने जल्द ही सभी दस्तावेज जमा कर अपना पक्ष रखने की बात कही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page