ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

अरबन पीएचसी बनाने के लिए स्वर्ग आश्रम रोड पर तलाशी जा रही किराये की जगह

किराए के भवन की तलाश में जुटा स्वास्थ्य विभाग

हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड पर स्वास्थ्य विभाग पीएचसी चलाने के लिए किराए का भवन तलाश रहा है। इसके संचालन से हजारों मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। बुलंदशहर रोड पर पीएचसी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में भी उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की तैयारी है।

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रसार को लेकर शासन से समय-समय पर निर्देश दिए जा रहे हैं। हापुड़ नगर में एक सीएचसी, तीन पीएचसी के अलावा स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। बुलंदशहर रोड और स्वर्ग आश्रम रोड पर आबादी के लिहाज से पर्याप्त सरकारी अस्पताल नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भटकना पड़ता है। मरीजों को राहत दिलाने के लिए शासन से हापुड़ में दो अरबन पीएचसी चलाने की अनुमति शासन से मिली है।

इसमें एक पीएचसी बुलंदशहर रोड और दूसरी स्वर्ग आश्रम रोड पर प्रस्तावित है। बुलंदशहर रोड पर पीएचसी के लिए जगह मिल चुकी है, किराए के भवन पर वहां इस अस्पताल को चलाया जायेगा। लेकिन अभी तक स्वर्ग आश्रम रोड पर किराए का भवन स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सका है। इसकी तलाश जारी है, वहां भवन मिलते ही अस्पताल शुरू कराया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड पर भवन की तलाश की जा रही है। आम जन इसमें सहयोग दें, ताकि अस्पताल शुरू किया जा सके।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page