पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गोली लगने से घायल, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लुटेरा गोली लगने से घायल, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर लुटेरे को पैर में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। उसके पास से तंमचा व बाईक बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, परन्तु उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे मुठभेड़ में एक बदमाश हापुड़ के जसरुपनगर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया , जबकि उसका साथी फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दीपक थाना हापुड़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, लूट, ठगी जैसे अपराधों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।












