fbpx
Astrology

आज का राशिफल 16 सितंबर 2023: मकर, कन्या और कुंभ राशि वालों को सम्मान मिल सकता है

आज का राशिफल 16 सितंबर 2023: मकर, कन्या और कुंभ राशि वालों को सम्मान मिल सकता है

मेष :

आज का दिन आपकी सेहत के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। किसी पुरानी समस्या के कारण आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं। आप मन से लोग का भला चाहते हैं, लेकिन लोग सोच सकते हैं कि यह आपका स्वार्थ है। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी बड़ी बात पर आज तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आपको किसी से किया हुआ वादा पूरा करना होगा।

वृष :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको गाड़ी बहुत सावधानी से चलानी होगी। घरेलू जीवन में चल रही समस्याओं को मिलजुल कर सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको किसी रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

मिथुन :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको गाड़ी बहुत सावधानी से चलानी होगी। घरेलू जीवन में चल रही समस्याओं को मिलजुल कर सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको किसी रिश्तेदार से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

कर्क :

बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। आपको परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो जाएगी। मामापक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। यदि कोई विचार आपके पास आता है, तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। अगर आपने किसी से पैसा उधार लेने का सोचा है तो इसे तुरंत टाल दें।

सिंह :

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। अगर भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था तो वह आज दूर हो जाएगा और आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी विवाद के कारण आपको अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है, लेकिन फिर भी आप इससे डरेंगे नहीं। बिजनेस में किसी बड़े नुकसान से आपको परेशानी होगी। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

कन्या :

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा पाने वाला रहेगा। आप अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां आएंगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बनेगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई चीज़ में हाथ आज़माने का मौका मिलेगा। अगर आपको बिजनेस में किसी भी तरह की आर्थिक मदद की जरूरत है तो आप अपने पिता से ले सकते हैं। आपको अपनी सोच बदलनी चाहिए, जिससे आप प्रगति करेंगे। परिवार के लोग भी आपसे खुश रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ निवेश की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। नौकरीपेशा लोगों को दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आप परिवार वालों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय से कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे तो वह दूर हो जाएंगी। संतान से किया हुआ कोई भी वादा आपको पूरा करना होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

धनु:

आज का दिन आपके लिए कोई नया काम शुरू करने का रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लेना होगा। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाना होगा। चल रही स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज न करें। आपको अपने पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।

मकर :

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। व्यापार में किसी बड़े नुकसान से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कोई बिजनेस डील लंबित रहेगी। अगर आपका मन थोड़ा परेशान है तो शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग पुराने निवेश से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपको अपने बच्चे की पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के बारे में शिक्षकों से बात करनी होगी, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

कुंभ :

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा. अगर आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो उसके पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप अपनी चतुर बुद्धि से विरोधियों को आसानी से परास्त करने में सफल रहेंगे। काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालें। उनकी समस्याओं को सुनें ताकि आपके और उनके बीच की दूरियां कम हो सकें। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं.

मीन:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नवविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। यदि परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो उसमें भी सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन यह आपके लिए बेहतर होगा कि आप इसे अपनी जेब से खरीदें। कार्यस्थल पर किसी के मन मुताबिक काम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी उन्नति होगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page