ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

गन्ना भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू का प्रतिनिधि मंडल मिला डीएम से , निस्तारण की मांग उठाई

गन्ना भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू का प्रतिनिधि मंडल मिला डीएम से , निस्तारण की मांग उठाई

हापुड़

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में 21
सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा से मिलकर
मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गयी समस्याओं के निस्तारण करने की मांग उठाई।
भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के समक्ष किसानों की सुविधा को देखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे के
दोनों ओर सर्विस रोड रखने,जनपद में संचालित सिंभावली व ब्रजनाथ शुगर
मिलों से किसानों का गन्ने के बकाये का भुगतान कराने की मांग की थी।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने किसानों की मांगों को गंभीरता से
लेते हुए अपर जिलाधिकारी को इस सम्बंध में कार्यवाही करने के निर्देश
दिये।
इस अवसर पर राधेलाल त्यागी,राजेन्द्र गुर्जर,राजवीर सिंह भाटी,अनिल
हूण,मोनू त्यागी,एलपी तोमर,मनोज,संदीप,लखन,मनोज तोमर,नानक चंद
शर्र्मा,कटार सिंह आदि मौजूद थे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page