M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एटीएस ने पिलखुवा में छापेमारी कर 3.90 लाख रुपए के नकली नोट किए बरामद, रेलवे कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार

एटीएस ने पिलखुवा में छापेमारी कर 3.90 लाख रुपए के नकली नोट किए बरामद, रेलवे कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार

 

, हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में एटीएस की टीम ने शुक्रवार को एक मकान में छापेमारी कर 3.90 लाख रुपए के नकली नोट , प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया तथा रेलवे कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर निवासी गजेंद्र यादव पिलखुवा के लाखन रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट्स मैन के पद पर कार्यरत है तथा पिलखुवा के दिनेश नगर में किराए के मकान में रहता है।

लखनऊ एटीएस अधिकारियों के अनुसार पिलखुवा में नकली नोटों के बनाने व यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की सूचना पर एटीएस ने शुक्रवार दोपहर को गजेंद्र यादव और उसके साथी सिद्धार्थ झा व विजयवीर चौधरी को भोजपुर रोड के पास एक कार में 3.90 लाख रुपए के जाली नोट के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बंद मकान में नकली नोट छापने की मशीन,
पास से अर्ध निर्मित पांच सौ रुपये के पांच नोट, छह अदद टेप रोल, दो सिक्युरिटी थ्रेड पेपर, दो लैपटाप मय सहवर्ती उपकरण, तीन प्रिंटर मय सहवर्ती उपकरण, एक लेमीनेशन मशीन, एक कटर ब्लेड, एक मेटल पेपरज कटर, चार इंक बोतल, एक स्याही सोना कोट, तीन डाई, दो स्पे्र, 103 सिक्युरिटी शीट (नोट छापने के लिए), पांच मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव, एक कार बरामद की।

पूछताछ में मास्टरमाइंड गजेंद्र यादव ने बताया कि वह जाली मुद्रा की छपाई के लिए वाटरमार्क और सुरक्षा थ्रेड युक्त विशेष पेपर विजय वीर चौधरी नामक व्यक्ति से प्राप्त करता था। एटीएस ने विजय वीर को भी गिरफ्तार कर लिया था। विजय वीर ने खुलासा किया कि वह यह कागज ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मंगवाता था।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page