HapurNewsUttar Pradesh
नेशनल हाईवे- 9 पर बाईक सवार युवक को बस ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 9 पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
गाजियाबाद के विजयनगर निवासी रूपचंद ने बताया कि उनका बेटा मुकेश कुमार 3 जनवरी को अपनी बाइक से हिन्दालपुर जा रहा था। मदर डेयरी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे दिल्ली सफदरगंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












