त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों पर की छापेमारी

त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों पर की छापेमारी
हापुड़।
त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर नमूने भरकर जांच के लिए भेज दिए।
गुरुवार को टीम ने बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में ग्यानचंद रामकुमार के किराना स्टोर पर छापामारी कर कुट्टू के आटे का एक पैकेट नमूने के तौर पर लिया गया है व इसके अलावा कई अन्य दुकानों पर भी छापेमारी कर नमूने भरकर जांच को भेज दिए।
फूड इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में नवरात्रि और अन्य त्योहार शुरू होने वाले हैं। इस दौरान बाजार में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रहती है और कुट्टू का आटा सबसे अधिक खपत में आता है। इसी को देखते हुए विभाग ने रूटीन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।












