विवाह समारोह में थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

विवाह समारोह में थूक लगाकर रोटी सेकने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आयोजित हुए एक विवाह समारोह में तंदूर में कारीगर द्वारा थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कारीगर तंदूर में थूक लगाकर रोटी सेक रहा है। जिससे वहां अचानक गर्म रोटी लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूत्रों के अनुसार यह वीडियो बाबूगढ़ के गांव मुक्तेश्वर में आयोजित एक विवाह समारोह का बताया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी।











