M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर, 290 मरीज हुए लाभान्वित

हापुड़ में आयोजित हुआ
चिकित्सा शिविर, 290 मरीज हुए लाभान्वित

हापुड़ । भारत विकास परिषद युवा शक्ति के द्वारा एक चिकित्सा शिविर का आयोजन सेठ तुलाराम की धर्मशाला रेलवे रोड पर किया गया ।

चिकित्सा शिविर में वरदान ग्रुप के डॉक्टर जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट एवं जनरल फिजिशियन डॉक्टर ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में कुल 290 लोगों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया।

नेत्र जांच के उपरांत 20 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर द्वारा परामर्श दिया गया। इसमें 4 लोगों को कैंप के उपरांत वरदान हॉस्पिटल गाजियाबाद में ले जाकर उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया।

कार्यक्रम संयोजक विपुल अग्रवाल, दीपांशु गर्ग एवं युवा शक्ति की टीम के अथक प्रयासों के द्वारा यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। सभी डॉक्टरों ने स्टॉक के हिसाब से लोगों को दवाइयां भी फ्री वितरित की।

कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों ने इस कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने शहर में जिन लोगों को भी आवश्यकता रही चिकित्सा शिविर तक पहुंचने में उनकी मदद की।

उपाध्यक्ष सेवा प्रकल्प विवेक अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी इस प्रकार से कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक अमित सिंघल, राजीव जिंदल, डॉ राजेश्वर सिंह, सचिन गोयल, मार्गदर्शक कमल अग्रवाल, अध्यक्ष हिमांशु जैन, सचिव मयंक मित्तल एवं कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल की उपस्थिति में चिकित्सा शिविर का समापन किया गया। सभी डॉक्टर्स व हॉस्पिटल मैनेजमेंट को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चिकित्सा कैंप में श्री विजय शंकर जी मंत्री वरदान ग्रुप गाजियाबाद एवं डॉक्टर सुबोध गुप्ता मैनेजमेंट इंचार्ज वरदान ग्रुप गाजियाबाद का सानिध्य प्राप्त हुआ।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page