M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लोहा उठाने वाली मशीन का हुक टूटने से मजदूर की मौत ,मचा हड़कंप

लोहा उठाने वाली मशीन का हुक टूटने से मजदूर की मौत ,मचा हड़कंप

हापुड़ । धौलाना थाना क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लोहा गलाने वाली इस फैक्ट्री में वजन उठाने वाली मशीन का हुक अचानक टूट गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुर बालियान निवासी 28 वर्षीय कुर्बान के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में मजदूर के रूप में कार्यरत था। हादसे के दौरान मशीन का हुक टूटने से एक भारी हैंगर कुर्बान के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और सहकर्मियों ने घायल मजदूर को तुरंत रामा अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही धौलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मशीन का हुक टूटना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page