M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने गंगा में सोसाइड करने पहुंचा, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बचाया

हापुड़ ‌ ।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति आर्थिक तंगी व सूदखोरों से परेशान होकर गंगा में आत्महत्या करने पहुंचा , परन्तु पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पीड़ित को ढूंढकर बचाया और परिजनों को सौंप दिया।

 

जानकारी के अनुसार हापुड़ के
सर्वोदय कॉलोनी निवासी सचिन गर्ग सूदखोरों से परेशान होकर गढ़मुक्तेश्वर की गंगा नगरी ब्रजघाट आत्महत्या करने पहुंच गया। युवक ने परिजनों को मैसेज भेजकर अपनी मंशा बता दी। परिजन गंगा तट पर पहुंचे तो वहां युवक का बैग मिला।

सोमवार शाम को युवक के मिलने वाले सुशील और कपिल ने बृजघाट पुलिस चौकी में सूचना दी। उन्होंने बताया कि सचिन गर्ग ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए मैसेज भेजा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

पुलिस को सचिन रेलवे हॉल्ट पर बैठा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के बाद भी आरोपी उस पर और पैसे का दबाव बना रहे थे। इसी परेशानी में वह आत्महत्या करने की सोच कर गंगा नगरी आया था।

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में युवक को ढूंढ निकाला। युवक को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजन उसे लेकर घर वापस चले गए हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page