M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

संतुलन बिगड़ने से रैलिंग से तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मासूम , हुई मौत

संतुलन बिगड़ने से रैलिंग से तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मासूम , हुई मौत

हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर में छत से गिरकर एक डेढ़ वर्षीय मासूम
बच्चे घर की रैलिंग से संतुलन बिगड़ने से तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से जहां परिजन में कोहराम मच गया, वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चा अपने मामा पिता का इकलौता पुत्र था। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दुर्घटना कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला शक्ति नगर निवासी सुमित अपनी पत्नी रजनी, पुत्री तीन वर्षिय अंशिका और डेढ़ वर्षीय पुत्र अंश के साथ रहता है। फूलों का काम कर किराए के मकान में रहकर किसी तरह वह परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रविवार की शाम को उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र अंश उर्फ गोला घर की तसरी मंजिल पर खेलते खेलते चला गया। जहां छत पर खाट रखी थी। बच्चा खाट पर खड़े होकर रेलिंग पर खड़ा गया। अचानक बच्चा अपना संतुलन नहीं बना पाया और तीसरे मंजिल से सीधे जमीन पर आकर गिर गया।
बच्चे के छत से गिरते ही मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बच्चे की मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में बच्चे को नगर के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंश की मौत होते ही परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां रजनी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। आसपास की महिलाएं और परिजन उसे सांत्वना दे रहे थे। जबकि पिता सुमित का भी बुरा हाल है। इकलौते पुत्र की मृत्यु होने पर परिजन काफी परेशान हो गए।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page