घर के बाहर खड़ी मासूम को कैंटर ने कुचला, हुई मौत

घर के बाहर खड़ी मासूम को
कैंटर ने कुचला, हुई मौत
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में अपने घर के बाहर खड़ी एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर के गांव भटियाना
निवासी कविंद्र की छह वर्षीय बेटी इशिका सोमवार रात अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को हापुड़ नगर के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से कैंटर चालक फरार बताया जा रहा है।











