M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम ने स्कूल को भेंट किए फर्श

हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में यहां कलक्टरगंज में शिवा प्राथमिक पाठशाला में स्कूल के प्रत्येक कमरों के लिए फर्श वितरित किए गए।

सर्द ऋतु की ठिठुरन बच्चों की शिक्षा में बाधक न बने इस उद्देश्य को ध्यान रखते हुए ही संस्था ने इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया।
पाठशाला की प्रधानाचार्य डा. सुमन अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा यह कार्य प्रशंसनीय है।
डा सुमन अग्रवाल एवं एलायंस क्लब सर्वोत्तम संस्था के पदाधिकारियों ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके समारोह का शुभारंभ किया।

संस्था के अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी एवं सचिव रविंद्र सिंहल ने कहा कि वे समाज सेवा के कार्यों के लिए हमेशा ही तत्पर हैं।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद गुप्ता ने कहा कि संस्था सेवा के कार्यों में हमेशा ही अग्रणीय रही है। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
डा. अनिल बाजपेई एवं माल्टीपल सलाहकार अजय बंसल ने कहा कि संस्था सांस्कृतिक कार्यों के साथ साथ समाज सेवा के कार्यों को भी लगन समर्पण एवं तन्मयता के साथ कर रही है।
कोषाध्यक्ष माधव बंसल एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश महेश्वरी ने कहा इन सेवा कार्यों से अपार खुशी की अनुभूति होती है

इस अवसर पर अरुण अग्रवाल महावीर वर्मा,डॉ.सुमन अग्रवाल, नीतू नांरग,लक्ष्मी शर्मा , सुमन ,सरला उपाथित थे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page