अस्पताल के पार्किंग कर्मचारियों ने की परिजनों से लाठी डंडों से जमकर मारपीट, घायल

अस्पताल के पार्किंग कर्मचारियों ने की परिजनों से लाठी डंडों से जमकर मारपीट, घायल
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक हास्पिटल की पार्किंग में पर्ची को लेकर कर्मचारियों ने मरीज के परिजनों से लाठी डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे दो लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
लोकेश ने बताया कि गुरुवार की सुबह उन्होंने प्रयाग हॉस्पिटल की पार्किंग में स्कूटी खड़ी की और वह किसी काम से चले गए। पार्किंग की पर्ची उनकी जेब में रह गई और वह कहीं चले गए। इस बीच उनका भाई स्कूटी लेने के लिए पहुंचा तो अस्पताल ने उनसे पर्ची मांगी। पर्ची न दिखाने पर उनकी कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। पार्किंग कर्मियों ने स्कूटी लेने पहुंचे युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।











