‘एक दीया शहीदों के नाम’ का दिया स्कूली बच्चों ने प्रज्वलित कर शहीदों को किया समर्पित

‘एक दीया शहीदों के नाम’ का दिया स्कूली बच्चों ने प्रज्वलित कर शहीदों को किया समर्पित
हापुड़। नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में दीपावली पर्व पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ पर बच्चों ने दीपक जलाकर शहीदों को समर्पित किया और देशभक्ति के गीत गाकर आंखें नम किया।
जानकारी के अनुसार शिवा प्राथमिक पाठशाला में दीपावली पर्व पर स्कूली बच्चों ने विधालय परिसर में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में दीयों को जलाकर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षकों ने रंगोली पर रखे दीप को जलाकर शुभारंभ किया।
दीप प्रज्जवलित होते ही वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजने लगा।
स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना एवं भगवान श्रीराम की स्तुति प्रस्तुत की।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका डॉ सुमन अग्रवाल, नीतू नारंग आदि मौजूद थी।












