M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बुजुर्ग पर झुंड ने किया हमला,कमर पर काटकर किया घायल 

बुजुर्ग पर झुंड ने किया हमला,कमर पर काटकर किया घायल
, हापुड़:
पिलखुवा क्षेत्र के मदैया जाटान मोहल्ले में बंदरों के के झुंड ने बुजुर्ग पर  हमला कर  दिया। गली से गुजरते समय अचानक हुए हमले में वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक के कारण मोहल्ले के लोग घरों की छतों और गलियों में निकलने से भी डरने लगे हैं।   बंदर अचानक झुंड में हमला कर देते हैं, जिससे चोटिल होने का खतरा बना रहता है। देर शाम मलखान सिंह गली में जा रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर कमर पर काटकर घायल कर दिया। राहगीरों ने उन्हें बचाकर अस्पताल भिजवाया।
मोहल्लेवासी पहले से ही आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। चार दिन पहले ही मल्खान सिंह की पोती कंचन को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। अब बंदरों के हमलों ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है।
मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से बंदरों को पकड़ने और आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मदैया जाटान में बंदरों के आतंक की शिकायत मिली है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। बंदरों को पकड़ने के लिए अधिकृत टीम से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page