फिटनेस-परमिट बिना चल रहे 8 स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन संस्पेड
1 hour ago
0 475 1 minute read
फिटनेस-परमिट बिना चल रहे 8 स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन संस्पेड
, हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत जिले में स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एआरटीओ ने फिटनेस-परमिट बिना चल रहे आठ स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन संस्पेड कर दिया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रमेश कुमार ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिन वाहनों की फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत फिटनेव परमिट समाप्त 8 स्कूली वाहनों का पंजीयन प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिन वाहनों के प्रपत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे तुरंत फिटनेस और परमिट का नवीनीकरण कराएं। बिना वैध कागजात वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
J P Public SchoolMH vivekanand Sr Secondary School