दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गिरिराज महोत्सव

हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गिरिराज महोत्सव
हापुड़।
सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा गोवर्धन पूजा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया,
गाय के गोबर से श्री गिरिराज की प्रतिमा बनाई गई, विधिवत पूजन के पश्चात गोविंद नरूला जी, ललित ग्रोवर जी, भारत कश्यप जी, रवि डंग जी, अक्षय मल्होत्रा जी एवं रीनू कश्यप इत्यादि बहुत से रसिकों ने भजनों के माध्यम से अपनी हाजरी लगाई।
मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुभाष सहगल ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में प्रतिदिन प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है जोकि शहर के विभिन्न कॉलोनियों में हरिनाम संकीर्तन के साथ भ्रमण करती है, प्रभात फेरी का समापन 5 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह के साथ होगा।
गोवर्धन पूजा एवं संकीर्तन में संजय सहगल, पवन नरूला, अश्वनी छाबड़ा, मोहन चुग, विनय ठाकुर, मोहन चुग, संदीप खरबंदा, कमल अरोड़ा, राजीव चुग एवं किशन चुग इत्यादि भक्तगण उपस्थित रहे।












