तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी जबरदस्त टक्कर, चालक की मौत, क्षुब्ध ग्रामीणों ने स्कार्पियों में लगाई आग

तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी जबरदस्त टक्कर, चालक की मौत, क्षुब्ध ग्रामीणों ने स्कार्पियों में लगाई आग
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाड़ी ने सामने आ रही एक ई- रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने स्कार्पियो गाड़ी में आग लगा दी और शव सड़क पर रखकर जाम लगा जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
सरवानी गांव निवासी इस्लामुद्दीन ई-रिक्शा से रविवार शाम जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे हादसे में ई-रिक्शा चाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने गुस्से में कार में आग लगा दी। फिर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।












