M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

29 जून को भगवान जगन्नाथ रजत रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी:हरिओम, 22 से 28 जून तक प्रभात फेरी व नगर संकीर्तन निकाला जायेगा

29 जून को भगवान जगन्नाथ रजत रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी:हरिओम, 22 से 28 जून तक प्रभात फेरी व नगर संकीर्तन निकाला जायेगा

,हापुड़ ।

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा रजत महोत्सव में गुरुवार की शाम को पटेल नगर स्थित रास-स्थली में भव्य रास-लीला का आयोजन हुआ ।

जिसमें वृन्दावन धाम से फतेह कृष्ण शास्त्री की मंडली द्वारा ठाकुर जी के अनन्य भक्त काले खां के जीवन लीला का मंचन हुआ। भक्त काले खां, ठाकुर मदनमोहन जी के अनन्य भक्त थे ।

रासलीला में फतेह कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अनन्य भक्त काले खां में मुस्लिम होते हुए भी ठाकुर जी के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति थी। उन्होंने ठाकुर जी को ही सब कुछ सौंप रखा था,भक्त काले खां कभी ठाकुर जी के मंदिर में नहीं जाते थे,और सदैव ठाकुर जी के दर्शनों को लालायित रहते थे। वे मंदिर में आने वाले भक्तों के मध्य से झांक कर ठाकुर जी के दर्शन करने का प्रयास करते थे ।अनेक दरगाहों पर मत्था टेकने के पश्चात भी उन्हें पुत्र प्राप्ति नहीं हुई । अन्त में ठाकुर मदनमोहन की विशेष कृपा से काले खां को पुत्र प्राप्ति हुई।

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष हरिओम जिंदल ने बताया कि 22 से 28 जून तक नगर में विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरी व नगर संकीर्तन निकाली जायेगा। आगामी 29 जून को भगवान जगन्नाथ रजत रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी।

इस अवसर पर हरिओम अग्रवाल,गोपाल शर्मा, अरूण अग्रवाल,अंशुल मित्तल,संजय गुप्ता,संजीव, गोपाल,सुशील गोयल,संजय,अरविंद,अरूण,अजय, दिनेश,अनुराग,विवेक गर्ग,जीतू,वैभव,अजय,वंश,सौरभ सर्राफ आदि उपस्थित रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page