साइबर ठगों ने खातों से उड़ाई 6 लाख रुपए की धनराशि

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के खातों से साइबर ठगों ने 6 लाख रुपए की धनराशि उड़ा दी।
पीड़ित के भाई गजेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि उसका भाई वर्तमान में गुजरात में है। उसके भाई के बैंक खातों का न तो कोई डेबिट कार्ड था और न ही फोन पर यूपीआई आदि एप का प्रयोग किया जा रहा था।
साइबर ठगों ने उसके भाई का फोन हैक करके या सिम क्लोन करके यह ठगी की है।पीड़ित के खाते से 12 से 17 अप्रैल को 28 बार में चार लाख 15 हजार 972रुपये निकाल लिए जबकि दूसरी बार में एक अन्य बैंक के खाते से 9 से 17 अप्रैल के बीच 19 ट्रांजेक्शन करके 1 लाख 84 हजार 880 रुपये निकाले गए। शिकायतकर्ता ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उसने बैंककर्मियों की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त करते हुए मामले की जांच करने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











