HapurNewsUttar Pradesh
अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली निवासी मोहम्मद अजहर (27) स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली से हापुड़ आ रहे थे। इस दौरान पिलखुवा क्षेत्र के अनवरपुर अंडरपास के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार चालक की मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












