HapurNewsUttar Pradesh
मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से सौतेले भाई ने किया रेप, एफआईआर दर्ज

,हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवक ने पड़ोसी पर अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़ित युवक ने बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बहन मानसिक रूप से कमजोर है। इसी कमी का लाभ उठाते हुए कमल नाम के व्यक्ति ने करीब पांच माह पूर्व उसके साथ रेप किया। जब बहन की तबीयत खराब हुई ,तो अस्पताल में दिखाने पर डॉक्टर ने गर्भवती होने की बात कही, जिसकी तहरीर थाने में दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











