M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

चुनाव में जाएंगी रोडवेज बसें, झेलनी होगी परेशानी

  • सात चरणों में होने हैं लोकसभा चुनाव, दूसरे चरण में हापुड़ का नंबर आएगा
  • हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज डिपो से बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा
    हापुड़।
    लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के बाद अब चुनाव में लगे अधिकारी और कर्मचारी वाहनों की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। चुनाव की ड्यूटी में पुलिस फोर्स और मतदान कर्मियों को मतदान स्थल तक सुरक्षित भेजने के लिए रोडवेज बसों को लगाता है। ऐसे में जिले में स्थित हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज डिपो से भी काफी बसों को चुनाव में लगाया जाएगा। बसों के चुनाव में लगने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
    लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न कराए जाने हैं। पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरे चरण में हापुड़ की तीन लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव से पहले ही रोडवेज बसों को चुनाव डयूटी में रवाना कर दिया जाएगा। फिलहाल रोडवेज बसें होली के त्योहार पर यात्रियों की सेवा में लगी हुई हैं। इस त्योहार के संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन मांग के अनुसार बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। चुनाव और शांति व्यवस्था के चलते बसों के संचालन पर काफी प्रभाव पड़ने की आशंका है।

हापुड़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए जितनी बसों की मांग की जाएगी, उतनी ही बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा जाएगा। शेष बसों के फेरे बढ़ाकर सभी मार्गों पर बसों का संचालन होगा। ऐसा होने से यात्रियों की परेशानी दूर हो सकेगी। फिलहाल रोडवेज बसें होली पर घर लौट रहे यात्रियों को लेकर सड़कों पर दौड़ रही हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page