डाल्फिन ब्रजघाट गंगा में मृत मिली,मचा हडक़ंप

डाल्फिन ब्रजघाट गंगा में मृत मिली,मचा हडक़ंप
-वन विभाग ने डाल्फिन का शव पोस्टमार्टम को भेजा
,हापुड़।
तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह एक दुर्लभ डाल्फिन मृत अवस्था में मिलने से हडक़ंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने डाल्फिन का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ब्रजघाट गंगा नदी में एक दुर्लभ डाल्फिन मृत अवस्था में मिली,मृत बड़े जलीय जीव को देखने लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मृत डाल्फिन को गंगा नदी से बाहर निकाला,और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ सतीश गौतम ने बताया कि डाल्फिन का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।











