M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नवोदय युवा समिति ने मेधावी स्टूडेंट्स व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

नवोदय युवा समिति ने मेधावी स्टूडेंट्स व सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
-पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित
हापुड़।
पिलखुवा में नवोदय युवा समिति के तत्वावधान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा पत्रकार छायाकार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा,समाज सेवा और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील गर्ग नगरसेवक,डॉ.अजय रोहिल्ला नामित सभासद,पंकज अग्रवाल,चित्रांगदा कुमार दिल्ली छायाकार और उमेश शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल,के.एम .एस . इंटर कॉलेज, वी.आई.पी. इंटर कॉलेज, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, ऋषिकुल इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर स्कूल, कोहिनूर स्कूल,श्री हरिहरनाथ शास्त्री इंटर कॉलेज,प्रेमवती मारवाड़ कन्या विद्यालय,मॉडर्न इंटरनेशनल हाई सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में जनपद टॉपर एवं विद्यालय टॉपर बनकर अपने परिवार,विद्यालय और समाज का नाम रोशन किया।
संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करना ही नहीं,बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और शिक्षा दोनों ही राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।
कार्यक्रम में विशन दयाल गोयल,रविंद्र उत्साही, नीरज गर्ग,महेंद्र गोयल,अमित मित्तल,पंकज शर्मा और मनीष कुमार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन प्रतिनिधियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
वहीं पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित पत्रकारों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अनीता चौहान ने पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवोदय युवा समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित करना अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे समाज में आपसी सहयोग और सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
समारोह के दौरान दिल्ली के प्रसिद्ध छायाकार चित्रांगदा कुमार के सहयोग से एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में प्रकृति और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित आकर्षक छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया। जिसकी लोगों ने काफी सराहना की
इस अवसर पर संजय अग्रवाल, शिवानी तोमर,डोली कर्दमवाल, किरण त्यागी, ओम प्रकाश शर्मा, निर्मल शर्मा, निकिता सिंह,जतिन सिंह,सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page