News
प्लास्टिक की शीट बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा

प्लास्टिक की शीट बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित
प्लास्टिक की शीट बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में दिल्ली निवासी राजीव अग्रवाल की प्लास्टिक की शीट बनाने की फैक्ट्री स्थित में आज सुबह भीषण आग लग गई।
आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोगों अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की तीन गाड़ियां ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।












