सपा ने भाजपा की सोशल मीडिया पर कराई किरकिरी, भाजपा पदाधिकारियों पर केस दर्ज की सूची वायरल होने से पार्टी हुई असहज

हापुड़।
समाजवादी पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर भाजपा की जिला कार्यकारिणी की नवनिर्वाचित कमेटी के कुछ पदाधिकारियों पर दागी होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उन पर दर्ज केस की सूची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की , जिससे भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है। भाजपा पदाधिकारियों के बचाव का प्रयास करते हुए इसे राजनीतिक बता रही हैं। हांलांकि इस मामले में हाईकमान को शिकायत करने की भी बात की जा रही है। उधर कुछ पुराने भाजपाइयों ने भी संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई थी और संगठन के कार्यों से दूरी बना ली है। जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में भी उसका असर पड़ने की सम्भावना प्रतीत हो रही है।
जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे द्वारा भाजपा की 32 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई थी, जिसमें पांच पदाधिकारियों पर दागी होने का आरोप लगाते हुए
पार्टी हाईकमान से की शिकायत की गई थी।
अपनों का ही विरोध झेलने के दौरान समाजपार्टी पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू गुर्जर ने भी संगठन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नवीन तोमर,जयभगवान शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अमित टांक, जिला मंत्री हितेश खटीक उर्फ मोदी पर एफआईआर दर्ज होने का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सूची वायरल कर दी थी, जिससे भाजपाई असहज हो गए हैं। भाजपा संगठन अपने पदाधिकारियों के बचाव में उतकर इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि मामले में अधिकांश केस राजनीति से जुड़े हैं । कुछ समाप्त हो गए और बाकी जल्द ही केस समाप्त हो जायेगे, विरोधी आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को बदनाम करने में लगे हैं, जिनके विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की जायेगी।











