ATMS College of Education Menmoms
News

दहेज की मांग पूरी ना होने पर युवती से तोड़ा रिश्ता

दहेज की मांग पूरी ना होने पर युवती से तोड़ा रिश्ता

  • हापुड़ः दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक न मिलने के कारण मेरठ जिले के दुल्हैड़ा गांव के लड़के पक्ष ने एक युवती से रिश्ता तोड़ दिया। यह घटना गढ़ रोड पर स्थित एक मोहल्ले की है। 12 दिसंबर को बरात आने वाली थी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्रिंस, देवेंद्र, माया, रोबिन, नीशु, मीनू, विकास, अनुज व अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया 15 अगस्त 2025 को बेटी का रिश्ता मेरठ के दुल्हैड़ा गांव के प्रिंस से तय हुआ था। 24 अगस्त को प्रिंस व उसके परिवार ने सगाई की रस्म की। शादी की तारीख 21 नवंबर तय की। 9 अक्टूबर को लड़की के परिवार ने प्रिंस को पीली चिट्ठी दी, जिसमें 1,100 रुपये व कपड़े थे। अगले दिन लड़के पक्ष ने 51 हजार की मांग की, जिससे शादी की तारीख 12 दिसंबर कर दी गई। 12 अक्टूबर को लड़की पक्ष ने फिर से 11 हजार दिए, लेकिन दीवाली के दिन प्रिंस ने दहेज में दो लाख और बुलेट बाइक की मांग की। जब लड़की पक्ष ने इनकार किया, तो प्रिंस ने शादी से साफ इनकार कर दिया।


    SCM Global School


    Om Prime Estates M&M


    Dr Lal Path Labs

    Kidzee G D Public School Vikas Global School

    JMS World School


    Brainwaves International School


    Delhi City School


  • Show More

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button

    You cannot copy content of this page