व्यापारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, आभूषण गिरवी रखकर 508000 रुपये का लिया लोन

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर इन्द्रलोक कालोनी में स्थित मकान में 15 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। चोर से 380000 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। चोर ने चोरी के आभूषण गिरवी रखकर 508000 रुपये का लोन लिया था।
थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान गोंदी सलाई अंडरपास के निकट से शातिर चोर को गिरफ्तार कर इन्द्रलोक कालोनी में स्थित मकान में 15 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। चोर के कब्जे से 380000 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर का नाम मन्नु सिंह निवासी गंगापुरा फ्रीगंज रोड थाना हापुड़ नगर है। चोर ने चोरी के आभूषणों को मुथूट फाइनेंस पर गिरवी रखकर 508000 रुपये का लोन लिया था।











