ATMS College of Education Menmoms
Health

World Laughter Day 2023: दिल की सेहत से लेकर दमकती त्वचा तक, जानिए हंसी के कमाल के फायदे

World Laughter Day 2023 हर साल देश में मई के पहले रविवार को वर्ल्ड लॉफ्टर डे मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य है लोगों के बीच खुशियां फैलाना। 

हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हंसना भूल गए हैं। हंसी न केवल लोगों को एक साथ लाने का एक शानदार तरीका है, बल्कि यह आपके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से भी अच्छा है।

दर्द से राहत मिलना

हंसने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है। इससे आपको अच्छा महसूस होता है। यह हार्मोन तनाव दूर करने में मदद करता है। अगर आप तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो हंसना आपके लिए बहुत जरूरी है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है

हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत हंसी से करें।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

हंसने से भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। यह आपकी रक्त वाहिकाओं को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

चैन से सो सकता है

अगर आपको नींद आने की समस्या है, तो हंसने की आदत डाल लें। इससे शरीर में मेलाटानिन नाम का हार्मोन बनता है। जिससे आप चैन की नींद सो सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए

हर किसी की चाहत होती है, यंग और खूबसूरत दिखना। हंसने से चेहरे की मांसपेशियां सही से काम करने लगती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए

हंसने से आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। यह दिल के दौरे के खतरे को कम करने में मदद करता है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page