कंपोजिट विद्यालय में बाल वाटिका नवारंभ उत्सव का आयोजन, अभिभावकों ने बाल वाटिका कक्ष का भ्रमण किया

कंपोजिट विद्यालय में बाल वाटिका नवारंभ उत्सव का आयोजन, अभिभावकों ने बाल वाटिका कक्ष का भ्रमण किया
हापुड़-
मोदीनगर रोड स्थित कंपोजिट विद्यालय गोयना में बाल वाटिका नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने बाल वाटिका कक्ष का भ्रमण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य 3 वर्ष के बच्चों का बाल वाटिका में नामांकन तथा बाल वाटिका पूर्ण कर चुके बच्चों का कक्षा एक में नामांकन करना था। समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने बाल वाटिका कक्ष का भ्रमण किया। एवं कार्यक्रम में हुई सभी गतिविधियों में प्रतिभाग किया। समारोह में नव प्रवेशित बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर शिक्षिका ममता त्यागी,नीलम रानी,प्रियंका गुप्ता,सीमा मलिक,अमिता अग्रवाल,रुबी सहरावत व अभिभावक गण मौजूद रहे।











