ATMS College of Education Menmoms
News

श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति की 29 सितम्बर को होने वाली साधारण सभा को असंवैधानिक बताते हुए कमिश्नर से की व्यापारी नेता ने रद्द करने की मांग

श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति की 29 सितम्बर को होने वाली साधारण सभा को असंवैधानिक बताते हुए कमिश्नर से की व्यापारी नेता ने रद्द करने की मांग

हापुड़। श्रीचंडी मंदिर प्रबंध समिति की आगामी 29 सितंबर को होने वाली साधारण सभा को लेकर विवाद गहरा गया है। समिति के सदस्य ने मेरठ कमिश्नर से मामले की शिकायत कर साधारण सभा की को रद्द करने की मांग करते हुए मंदिर के रिकार्ड, आय-व्यय की जांच किसी उच्चाधिकारी से कराने की मांग की है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने डिप्टी रजिस्ट्रार पर आरोप लगाए है। वहीं अपर आयुक्त ने इस बाबत डिप्टी रजिस्ट्रार को भी पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

शिकायतकर्ता मनीष गर्ग निवासी गांधी गंज ने

वर्तमान मंदिर कमेटी पुनः मंदिर समिति की संशोधित नियमावली 12/09/2010 के विरुद्ध कार्य कर रही है। लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार से बार बार शिकायत करने के बाद भी वह मंदिर कमेटी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहे है ऐसा लगता है कि मंदिर कमेटी से इनका कोई निजी स्वार्थ जुड़ा हुआ है। क्योकि वर्तमान मंदिर कमेटी ने करोड़ो रूपये का गबन किया हुआ है तथा नियमावली विरुद्ध कार्य करके यह कमेटी मंदिर पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है।

उन्होंने बताया कि समिति की संशोधित नियमावली की धारा-6 के अनुसार( मंदिर कमेटी को साधारण सभा की बैठक हर तीन वर्ष के पश्चात अगस्त माह में होगी। किसी कारण वश उस माह में न हो सके तो साधारण सभा सितम्बर के अन्त तक अवश्य ही होगी। साधारण सभा की सूचना सभा होने के कम से कम एक माह पूर्व मनादी द्वारा या अन्य साधन से करानी होगी। प्रत्येक सदस्य के निरीक्षण के लिए समस्त लेखा जोखा और कार्यवाही इस सभा से 15 दिन पूर्व खोल देनी होगी। आय व्यय का लेखा जोखा इस सभा से पास कराना होगा। साधारण सभा की सूचना कम से कम एक माह पूर्व करानी होगी। लेकिन समिति ने ऐसा नहीं किया इसलिए यह साधारण सभा पूर्णतया अंसवैधानिक है इस सभा को निरस्त किया जाए। इसके अलावा डिप्टी रजिस्ट्रार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।



SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page