M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

पशु अवशेषों से भरी कैंटर पकड़ी, जांच में जुटी पुलिस

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस की सहायता से पशु अवशेषों से भरी दिल्ली से आ रही एक संदिग्ध कैंटर गाड़ी पकड़ा तथा उसमें से बरामद पशु अवशेषों को जेसीबी की मदद से मिट्टी में दबवा दिए।

कार्यकर्ता क्षितिज शंकर पांडे ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से दिल्ली के गाजीपुर स्थित पशु अपघटन इकाई से इस प्रकार की गाड़ियों के आने-जाने पर नजर रख रहे थे। बुधवार को उन्होंने देखा कि एक कैंटर से तरल पदार्थ बह रहा है, जो रक्त जान पड़ता था। उन्हें संदेह हुआ कि गाड़ी में अवैध रूप से पशु अवशेष लादे गए हैं।
इसके बाद, कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का पीछा किया और छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचकर पुलिस को सूचित कर उसे रोक लिया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद सबूतों के नमूने एकत्र किए और प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए। कैंटर गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बरामद पशु अवशेषों को जंगल में दफना दिया है। इस मौके पर विवेक कुमार, अमन ठाकुर, अंकित कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि चालक को कैंटर सहित गिरफ्तार कर लिया है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
……..

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page