M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो भाईयों से 1.50 लाख रुपए की ठगी

हापुड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी से एसपी से दोनों भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी इरशाद को दो सगे भाइयों ने दुबई में नौकरी का झांसा दिया। आरोपियों ने इरशाद से डेढ़ लाख रुपए लेकर एक महीने का वीजा बनवाया। 8 फरवरी 2025 को आरोपी इरशाद को दुबई ले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने इरशाद को अकेला छोड़कर वापस भारत लौट आए। अब इरशाद का वीजा समाप्त हो चुका है। वह बिना नौकरी के दुबई में फंसा हुआ है।

इरशाद की पत्नी इरफाना ने बताया कि आरोपी मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले हैं। उनसे जब पति की स्थिति के बारे में पूछा गया तो कोई जवाब नहीं मिला। आरोपी 25 अगस्त को तीन और युवकों को दुबई ले जाने की योजना बना रहे थे।

इरफाना ने एसपी ज्ञानंजय सिंह से मिलकर शिकायत की है। उन्होंने पति को वापस लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. I am not sure where youre getting your info but good topic I needs to spend some time learning much more or understanding more Thanks for magnificent info I was looking for this information for my mission

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page