News
आरोग्य चैरिटेबल क्लीनिक व नारी उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क महिला परामर्श कैंप आयोजित

हापुड़। आरोग्य चैरिटेबल क्लीनिक व नारी उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा निशुल्क महिला परामर्श कैंप का आयोजन किया गया चमरी वार्ड 18 हापुड़ में जिसमे डॉ मीनू सैनी (महिला रोग विशेषज्ञ), ने करीब 45 महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की जिसमे 10 गर्भवती महिलाये व् मासिक धर्म से पीड़िता भी ने परामर्श लिया, डॉ मीनू सैनी जी सबको परामर्श व् महिलाओ की इस प्रकार की समस्याओ में किस तरह सावधानी और स्वछता रखी जाये ये भी बताया, कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, ऑक्सीजन आदि की भी जांच निशुल्क की गयी जिसमे सुलोचना, रीता, सरिता गुप्ता, राज कुमार शर्मा, अमन गागरा, गिरीश शर्मा ,रितिका, चंचल हिमानी वार्ड मेंबर विजय सिंह जी की उपस्थिति रही*











