फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार
हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाईक सवार को रोकने का प्रयास किया, परन्तु फायरिंग करने पर पुलिस ने मुठभेड़ में बाईक सवार को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बदमाश गुल्लू, निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा, थाना धौलाना, हापुड़, एक कुख्यात अपराधी है। वह थाना सिम्भावली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।












