fbpx
News

S.S.V. डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बनें डॉ.नवीन चंद्र,स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

नगर के प्रमुख एसएसवी पीजी कॉलेज में डॉ.सतीश चंद्र के इस्तीफे के बाद से रिक्त पड़ी प्राचार्य सीट पर शासन ने
डॉ.नवीन चंद्र को नया प्राचार्य नियुक्त किया है। स्टाफ ने प्राचार्य को बंधाईयां दी है।

जानकारी के अनुसार एसएसवी पीजी कॉलेज में कमीशन से मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ.सतीश चंद्र को हापुड़ का प्राचार्य बनाया गया था,परन्तु एक साल पूर्ण होनें से पूर्ण ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफे के बाद से रेनू बाला को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। रिक्त पड़ी सीट पर शासन ने गाजियाबाद के एम एम एच कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नवीन चंद्र को एसएसवी पीजी कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया है।

उन्होंने महाविद्यालय पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी हैं।

प्राचार्य डॉ नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं की समस्या का प्रमुखता से समाधान कराया जायेगा।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page