News
भट्ठे पर काम करते समय बुलडोजर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

भट्ठे पर काम करते समय बुलडोजर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर निवासी रवि (25) गढ़ के शाहपुर स्थित डालचंद भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रात को काम करने के दौरान अचानक वह बुलडोजर की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। मौके पर मौजूद मजदूरों ने रवि को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।











