M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

JMS ग्रुप में BCA के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, मंगलायतन विवि के कुलपति बोले- AI, ML और IoT की दक्षता से ही मिलेगा भविष्य में सफलता

JMS ग्रुप में BCA के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, मंगलायतन विवि के कुलपति बोले- AI, ML और IoT की दक्षता से ही मिलेगा भविष्य में सफलता

हापुड़। स्थानीय JMS ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रोफेशनल प्रोग्राम BCA के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए सात दिवसीय ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन 2K26 कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रो. डॉ. सुभाष गौतम, JMS वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक, प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी और मुख्य अतिथि मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. दशोरा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

‘टेक्नोलॉजी ही शिक्षा की रीढ़’

मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. पी.के. दशोरा ने कहा कि 21वीं सदी में छात्रों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता, नवाचार और डिजिटल कौशल की जरूरत है। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में महारत आज के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रखती है। उन्होंने कहा _”आज का दौर AI, ML और IoT का युग है। इन्हीं तकनीकों से भविष्य की दिशा तय होगी।”_

मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने नए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें अकादमिक के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के लिए भी तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास में कंप्यूटर साइंस और तकनीक का अहम योगदान है।

उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल का भरोसा

फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय और विषय-विशेष की प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों से नैतिक मूल्यों और अनुशासन को अपनाने का आह्वान किया।

महानिदेशक प्रो. डॉ. सुभाष गौतम ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता ही भविष्य की सफलता की कुंजी है। संस्थान छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए नई तकनीकों पर आधारित सुविधाएं देता रहेगा।

डॉ. रोहन सिंघल और डॉ. आयुष सिंघल ने बताया कि छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए समय-समय पर गेस्ट लेक्चर, स्मार्ट क्लास, हैकाथॉन, टेक्निकल क्लब और इंडस्ट्री इंटीग्रेशन आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे सत्र में नियमों की जानकारी

कार्यक्रम के दूसरे चरण में DSW विशाल त्यागी ने शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षा प्रभारी अंकित नागर ने एंटी-रैगिंग सहित प्रशासनिक नियमों की जानकारी दी।

समापन पर प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन काजल सिद्धू ने किया। इसमें गौरव शर्मा, पवन शर्मा और प्रो. अंकिता शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page