M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

11 सितंबर को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन-जिला जज

हापुड़(अमित मुन्ना)।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला न्यायाधीश हापुड़ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ के कुशल नेतृत्व में 11 सितंबर, 2021 को जनपद हापुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय एवं तहसील न्यायालयों में होने जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, ने जानकारी देते हुये बताया कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक मामलें, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम के मामलें, बिजली व पानी से सम्बन्धित मामलें, धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, भू-राजस्व वाद, सेवा संबंधित मामले एवं प्री-लिटीगेशन मामलों के साथ-साथ सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण योग्य अन्य विवाद जिसमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना के अधीन संधि के लिए इच्छुक हो, वह मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आयोजित लोक अदालत को जनपद में सफल बनाने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा अपनी विभागीय तैयारियाॅ पूर्ण करने की कार्यवाही समय रहते कर ली जाये, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण संभव हो सकें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page