M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

गणेश चतुर्थी आज, मंदिरों और घरों में विराजमान होंगे गणपति

गणेश चतुर्थी आज, मंदिरों और घरों में विराजमान होंगे गणपति

हापुड़:

शहर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने की तैयारी हो रही है। 19 सितंबर यानी मंगलवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।मंदिरों व घरों में भगवान गणेश दो, पांच, सात या नौ दिन के लिए विराजमान हैं। गली मोहल्ले व सोसायटियों में पंडाल लगाए जाएंगे। मंदिरों में एक दिन पहले विशेष तौर पर सजावट की गई।

श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर, पटेल नगर गणेश मंदिर, सिद्धार्थ विहार स्थित महागणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं कार्यक्रम होगा।

21 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन गंग नहर में किया जाएगा
सुबह करीब 11 बजे गुरुकुल के विद्यार्थियों व आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में भगवान गणेश की छह फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 21 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन गंग नहर में किया जाएगा। दो दिन भजन संध्या होगी और सुबह-शाम भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

सोसायटियों में सुबह से पंडाल सजाए जाएंगे और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की जाएगी। वहीं पटेल नगर गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर विशेष कार्यक्रम होगा। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने बताया कि मंदिर में सुबह आठ बजे भगवान गणेश को स्नानादि कराकर पूजा की जाएगी।



मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में सुबह आठ बजे 10 बजे संकीर्तन का आयोजन होगा। जिसमें झांकियां निकाली जाएंगी। दोपहर 1.30 बजे भगवान को छप्पन भोग लगाए जाएंगे और उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page