DM और SP ने हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण, छपकोली और ब्रजघाट पर की पुष्पवर्षा

DM और SP ने हेलीकॉप्टर से किया कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण, छपकोली और ब्रजघाट पर की पुष्पवर्षा
हापुड़। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को हेलीकॉप्टर से जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का हवाई निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकोली शिव मंदिर और थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट पर पहुंचकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। अधिकारियों ने शिवभक्तों का अभिवादन करते हुए उनकी यात्रा सकुशल संपन्न होने की कामना की।
प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।















