M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
NewsSimbhaoliUttar Pradesh

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाई

सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर एक रिश्तेदार ने कई माह तक दुष्कर्म किया। वहीं उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पीडि़ता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि हापुड़ के गांव निवासी रिश्तेदार युवक का उसके घर पर काफी समय से आना जाना है।

युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी बेटी को नींद की गोलियां दीं, जिन्हें परिजनों को खिलाने के लिए कहा।

आरोपी के डर से चार मार्च की रात बेटी ने परिजनों को खाने में गोलियां मिलाकर दे दीं। जिसके बाद घर में घुसकर आरोपी ने ढाई लाख रुपये की नगदी, गहने चोरी कर लिए। वहीं उसकी बेटी को भी डरा कर अपने साथ हाईवे किनारे स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और देर रात घर के बाहर छोड़कर भाग गया।

जिसके कई दिन बाद बेटी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है, इससे उसके परिजन डरे हुए हैं। पीडि़ता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्यवाही की मांग की है। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page