M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपित ने युवती का गर्भपात करा दिया

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपित ने युवती का गर्भपात करा दिया

हापुड़

 दिल्ली की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले चार साल से आरोपित पीड़िता का शीरिक शोषण करता आ रहा है। दो बार आरोपित ने युवती का गर्भपात करा दिया।

आरोपित के भाई ने भी युवती के साथ किया दुष्कर्म

इतना ही नहीं आरोपित के भाई ने भी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली के समयपुर नार्थ क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली के मंगोलपुरी में लोवर बनाने का काम करता है।



करीब चार साल पहले उसके पास लोवर खरीदने के लिए गई। इस दौरान युवक से उसका नंबर पता कर लिया। इसके बाद वह फोन कॉल पर उससे बातचीत करने लगा। शादी का झांसा देकर आरोपित ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई।



गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

मामले की जानकारी युवक को हुई तो उसने धोखे से दवा खिलाकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया। इसके बाद समय-समय पर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। दोबारा गर्भवती होने पर पीड़िता ने युवक पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद युवक उसे अपने गांव ले गया।



पीड़िता से देह व्यापार कराता था आरोपित

24 जनवरी 2021 को युवक व उसके स्वजन पीड़िता को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने दोबारा गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक उसे दिल्ली में एक किराए के मकान में लेकर रहने लगा और शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपित ने पीड़िता से देह व्यापार कराने लगा।



अक्टूबर 2023 में युवक दोबारा उसे गांव लेकर पहुंचा। यहां युवक के भाई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 17 अक्टूबर 2023 को आरोपितों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पीड़िता को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page