M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

Dainik Rashifal : ये राशियाँ दिला सकती है आज व्यापार मे लाभ

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के अनुसार, आज 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार के दिन कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशियों को आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जातकों का जीवन भागदौड़ भरा भी रह सकता है।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें , मानसिक स्थिति मजबूत रखें, कुछ चीजों को नजरअंदाज करें, अपने मन में चल रही  योजना को सभी से शेयर न करें, किसी भी काम में व्यर्थ का जोखिम न उठाएं, घर में सभी से सामन्जस्य बना कर रहें, वाद-विवाद से बचें।
शुभ अंक : 2, 3 और 9
शुभ रंग : शहद समान

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको मानसिक क्लेश और स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, किसी अनहोनी की चिंता बनी रहेगी, वाद- विवाद मान अपमान का सामना करना पड़ सकता है, मन खिन्न रहेगा , महत्वपूर्ण कार्यो में अड़चन आएगी, विरोधियों से सावधान रहें।
शुभ अंक : 2 3 4 6
शुभ रंग : फिरोजी

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप जोश और उत्साह से भरे होंगे, व्यवसाय में कोई नया बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं , मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, नए लोगों से संबंध बनेंगे, प्रशासनिक सेवा में कार्य करने वाले लोगों को नया दायित्व मिलेगा, मान सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ अंक : 2 3 4 5
शुभ रंग : एप्प्पल ग्रीन

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको नए अवसर प्राप्त होंगे, पुराने चले आ रहे वाद-विवाद खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा, आय के स्रोत बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, किसी अपने का सुखद समाचार मिलेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भगवान शंकर की उपासना करें।
शुभ अंक :  1 2 3 4    
शुभ रंग : सिंदूरी



सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप थोड़ा सतर्कता बरतें, यात्रा आदि से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले में वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है , कोई लेन-देन साझेदारी शुरू करने में मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है , अत: सोच-विचार कर कार्य की शुरुआत करें, आर्थिक काम में जोखिम न उठाएं।
शुभ अंक : 1 2 3 4  
शुभ रंग : सनराइज



कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपको किसी कार्य में रिस्क लेने से बचना होगा, दूसरों की बातों में या प्रलोभन में न आए। नुकसान उठाना पड़ सकता है, धन की हानि हो सकती है, पड़ोसी और मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी बरतें, किसी अपने की चिंता बनी रहेगी ।
शुभ अंक : 2 4 और  5  
शुभ रंग : पाइनेपल



तुला राशिफल (Libra Horoscope) 

आज आपको आकस्मिक धन लाभ होगा, पुराना रुका धन या पद फिर से प्राप्त होगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता हैं, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक :  2 4 8
शुभ रंग : लाइट ब्राउन



वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं, किसी अपने का सहयोग प्राप्त होगा, पुराने रुके कार्य फिर से शुरू होंगे, प्रशासनिक अधिकारी के लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा, कोई पुराना चला आ रहा मतभेद समाप्त होगा।
शुभ अंक : 1 2 3 9
शुभ रंग : आम्र के समान



धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप किसी अपने की वजह से उसकी चिंता में परेशान रहेंगे, मन अशांत रहेगा, व्यर्थ की भागदौड़ से शरीर में कष्ट रहेगा, परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी ,बंधुओं से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक : 1 2 3
शुभ रंग : गोल्डन



मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपको नए कार्य की शुरुआत और वाहन आदि की यात्रा से बचना चाहिए, नया वाहन न खरीदें, मन में खिन्नता रहेगी , शत्रुओं से सावधानी बरतें, मिथ्या आरोप में फंस सकते हैं, धन हानि उठानी पड़ सकती हैं। कोई दुखद समाचार मिलेगा।
शुभ अंक : 2 4 8
शुभ रंग : धूसर



कुंभ राशिफल  (Aquarius Horoscope)

आज आपको अपनों का साथ मिलेगा, मन में किसी बात की चिंता बनी रहेगी, पर आकस्मिक धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे, कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।
शुभ अंक :  2 3 4 8
शुभ रंग : आंवला समान

मीन राशिफल (Pisces Horoscope) 

आज आपको व्यापार आदि में लाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में कोई नई खुशखबरी मिल सकती हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने आरोप से आप मुक्त हो सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पत्नी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक :  2 3 4
शुभ रंग : हल्दी



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page