M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने एसडीएम से की पं. नेहरू और राजीव प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की मांग

हापुड़।र कांग्रेस जनों ने एसडीएम सुनीता सिंह से मुलाकात की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने एकत्रित होकर शहर में स्थापित नेहरू और राजीव प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का मुद्दा एसडीएम के समक्ष उठाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि साल भर से अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर लगी रैलिंग क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है साथ ही प्रतिमा स्थल पर लगी टाइल्स भी कई जगह से उखड़ गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने नगर पालिका परिषद में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर नेहरू प्रतिमा स्थल की मरम्मत कराई थी लेकिन दुर्भाग्यवश नेहरू प्रतिमा स्थल के आसपास मौजूद बेरोजगार लोगों द्वारा रेलिंग पर बार-बार बैठने की वजह से रेलिंग दो जगह से उखड़ी हुई है। कई बार उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष के समक्ष इस मुद्दे को उठाया लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी हैं। अभिषेक गोयल ने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के नजदीक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल है। वहां पर भी प्रतिमा स्थल के चारों ओर स्थिति बद से बदतर हो रही हैं। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगले महीने गणतंत्र दिवस का पर्व भी आ रहा है। हर साल कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा पर एकत्रित होकर देश का गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्ष व उल्लास के साथ बनाते हैं। इसलिए कांग्रेस जनों की भावनाओं का मान व सम्मान करते हुए 26 जनवरी से पहले पहले नेहरू प्रतिमा और राजीव प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जाएं। अभिषेक गोयल ने उप जिलाधिकारी सुनीता सिंह से नेहरू प्रतिमा और राजीव प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने का एसडीएम से अनुरोध किया है। उप जिलाधिकारी सुनीता सिंह ने कहा है कि जल्द ही नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा नेहरू और राजीव प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरत लाल शर्मा, वाई के शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, गुलफाम कुरैशी, पूर्व सभासद इरफान कुरैशी, ऐजाज अहमद, अब्दुल कलाम आदि कई कांग्रेस जन मौजूद रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page